अच्छा है लाइफ पार्टर से लड़ना, खतरनाक है गुस्सा ना दिखाना।

अच्छा है लाइफ पार्टर से लड़ना,खतरनाक है गुस्सा ना दिखाना


नमस्कार दोस्तों आपका एक बार फिर से स्वागत है हमारे इस नए टॉपिक लव रिलेशन में, दोस्तों प्यार एक ऐसा एहसास है जो हमें इस दुनिया को देखने का नजरिया ही बदल देता है। हम अपने चारो ओर खुशिया ही देखने लगते है। हमें किसी की बुराइया भी नजर नहीं आती है। सब कुछ अच्छा और सुन्दर लगता है।

लेकिन हर रिश्ते में उतर-चढ़ाव आते रहते है। रिलेशनशिप में झगडे होने लगते है। इस कारण से आप और आपके लाइफ पार्टनर दोनों परेशान होने लगते है।  सब कुछ बेकार और बेजान लगने लगता है। और एक बार फिर से दुनिया को देखने का नजरिया बदल जाता है। इस परिस्थिति में हमें बहुत धीरज से काम लेना चाहिए। हम अपने आने वाले रिश्ते को कहा ले जाना चाहते है इसके बारे में सोचना चाहिए। ज्यादातर यह देखा गया है की जब रिश्ते में कड़वाहट आना सुरु हो जाता है तो लाइफ पार्टनर उस कड़वाहट को दूर करने के बजाये। उस रिश्ते से ही दूर होना सुरु कर देते है। लेकिन उस वक़्त हमें यह सोचना चाहिए की हमारे रिश्ते में आई परेशनियो को कैसे दूर किया जाये। ना की रिश्ते से दूर होने के बारे में सोचना चाहिए। लेकिन अगर हम आपसे यह कहे की आपके रिश्ते में आपका अपने लाइफ पार्टनर से लड़ना बुरा नहीं अच्छा है तो आप क्या कहेंगे।

अपने लाइफ पार्टनर को वक़्त दे। 



अगर आप एक रिलेशनशिप में है तो आपका सबसे पहला काम यह है की आप अपने पार्टनर को वक़्त दे। क्योकि आपके रिश्ते की सारी परेशानी इसी से खत्म होगी। जब तक आप एक दूसरे को वक़्त नहीं देंगे। तब तक आप एक दूसरे को कभी अच्छी तरह से समझ नहीं पाएंगे। और बिना वक़्त दिए आप अपने रिलेशन में हो रहे किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर पाएंगे।

सरप्राइज देते रहे। 



जब आप रिलेशनशिप में रहते है तो आपने साथी से यह उम्मीद रखते है की आपका पार्टनर आपके लिए कुछ करे। ये ख़ुशी तब और बढ़ जाती है जब आप अपने पार्टनर के लिए उसे बिना बताये कुछ ऐसा करे जिससे वो अपने लाइफ में कभी भुला न सकते। ऐसा नहीं है की हमें अपने लाइफ पार्टनर के लिए कुछ बहुत बड़ा करना है डेली लाइफ में दी जाने वाली छोटी छोटी खुशी ही हमें हमेशा याद रहती है। इसलिए अपने लाइफ पार्टर को सरप्राइज जरूर दे।     

खतरनाक है गुस्सा न दिखाना। 


जब हम रिलेशनशिप में होते है तो हमारे रिलेशन में अक्सर झगड़ा होता है। और हम हमेशा यही सोचते है की किसी तरह से इस झगडे को खत्म किया जाये।  जब गलती सामने वाले की है और वह नहीं समझ रहा है तो हम अक्सर झगडे को ख़तम करने के लिए उसकी गलती को अपनी गलती मान लेते है। और अपने गुस्से को जाहिर नहीं कर पाते है और अपने अंदर छुपा लेते है। लेकिन क्या आप जानते है यह एक बहुत बड़ी गलती है।

हल ही में आये एक शोध में पता चलता है की जब हम किसी रिलेशनशिप में होते है उस वक़्त उस रिलेशनशिप में होने वाले झगडे में अपने मन की सभी नाराजगी को जाहिर कर देना चाहिए। अगर वो नाराजगी और गुस्से को मन में दबा कर रखते है तो इससे उनका स्वास्थ ख़राब हो सकता है और वो तनाव में रहते है। 

इस शोध में ये भी कहा गया है की जो लोग झगडे में अपने पार्टनर से गुस्से को बया कर देते है वो लोग काम बीमार होते है। और जो लोग इस गुस्से को बया नहीं करते है वो लोग ज्यादा बीमार होते है और यह धीरे धीरे खतरनाक होता जाता है।

इस शोध में यह भी कहा गया है की अगर झगडे में पुरुष अपने गुस्से को जाहिर नहीं करता है। और महिलाये अपने गुस्से की जाहिर करती है तो पुरूषो में मौत की संभवानाये 51 प्रतिशत तक बढ़ जाती है और महिलाओ में 36 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। इसलिए जब आप अगले बार अपने लाइफ पार्टनर से लड़े तो अपने गुस्से को जाहिर करके उस प्रोब्लम को सुलझाए ना की अपने गुस्से को दबा कर।

धन्यवाद्       

Post a Comment

0 Comments